Home » News Update » कोटपा नोडल पदाधिकारियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित।

कोटपा नोडल पदाधिकारियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित।

बोकारो: तंबाकू नियंत्रण कानूनों के प्रभावी अनुपालन एवं ई-सिगरेट के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने पर जो बोकारो, 22 अगस्त 2026 राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तत्वावधान में शनिवार को पुलिस अधीक्षक बोकारो नाथूराम मीणा की अध्यक्षता में सभी नामित कोटपा नोडल पदाधिकारियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बोकारो के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन बोकारो डॉ अभय भूषण प्रसाद एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय  पवन कुमार का विशेष सहयोग रहा।

 

प्रशिक्षण के दौरान जिला परामर्शी, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम मो. असलम द्वारा तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, COTPA-2003 तथा PECA Act-2019 के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को विशेष रूप से COTPA की धारा 4, धारा 5, धारा 6, धारा 6B, धारा 6C एवं धारा 7 के प्रावधानों तथा इनके प्रभावी अनुपालन के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही तंबाकू नियंत्रण के लिए चालान की रणनीति एवं ई-सिगरेट के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बोकारो ने सभी कोटपा नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण कानून के तहत नियमित रूप से कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह कम से कम चार बार COTPA के विभिन्न प्रावधानों के अनुपालन के लिए छापेमारी एवं चालान की कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कार्रवाई के दौरान विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई अधिकृत रसीद पर ही चालान किया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से स्कूल, अस्पताल, बस स्टैंड, सरकारी भवन एवं न्यायालय के आसपास 100 मीटर के दायरे में आने वाली दुकानों पर विशेष निगरानी रखते हुए COTPA के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही अवैध रूप से सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।

पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय पवन कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान सभी नोडल पदाधिकारियों को नियमित रूप से चालान की कार्रवाई करने तथा प्रत्येक दिन की चालान रसीद की प्रति गश्ती वाहन में सुरक्षित रखने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर कार्रवाई करते रहें, ताकि कानून के प्रावधानों का अधिकतम अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में की गई कार्रवाई की संकलित रिपोर्ट तैयार कर संबंधित ग्रुप में साझा करने का भी निर्देश दिया।

प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी बोकारो  गुलाब लकड़ा एवं एम.ए.आलम द्वारा पान मसाला, खाद्य पदार्थों एवं निकोटीन से संबंधित विषयों पर जानकारी प्रदान की गई तथा तंबाकू एवं निकोटीन उत्पादों से होने वाले स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बोकारो नाथूराम मीणा, सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ. एन.पी. सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय पवन कुमार, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुलाब लकड़ा एवं एम.एम. आलम, पूजा कुमारी, जिला परामर्शी मो. असलम, छोटेलाल दास सहित सभी नामित कोटपा नोडल पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले में COTPA-2003 एवं संबंधित तंबाकू नियंत्रण कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा तंबाकू एवं ई-सिगरेट के अवैध उपयोग एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना रहा।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal