Home » News Update » कथारा हाई स्कूल में विद्यार्थियों को नए कानून और साइबर सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक, खेल सामग्री का वितरण

कथारा हाई स्कूल में विद्यार्थियों को नए कानून और साइबर सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक, खेल सामग्री का वितरण

बेरमो/कथारा हाई स्कूल में आज विद्यार्थियों के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।

 

कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने अभियान के दौरान बच्चों को नए कानून, सड़क सुरक्षा, पोक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा तथा आपातकालीन सेवा डायल 112 के बारे में बच्चो को विस्तार से जानकारी दिया । वही कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने बताया कि नए कानूनों में क्या बदलाव हुए हैं, सड़क पर चलते समय किन नियमों का पालन करना चाहिए, साइबर ठगी से कैसे बचना है और किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल कर कैसे मदद ले सकते हैं।

छात्र-छात्राओं को पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से बताया गया और जागरूक किया गया, उन्हें बताया गया कि किसी भी तरह की गलत घटना होने पर डरें नहीं और तुरंत अपने शिक्षक या परिजन व नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।

 

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया, जिससे बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal