Home » News Update » गोमिया में बिजली विभाग के अफसर बनकर साइबर ठगों ने की 99 हजार की ठगी, व्यवसायी बना शिकार

गोमिया में बिजली विभाग के अफसर बनकर साइबर ठगों ने की 99 हजार की ठगी, व्यवसायी बना शिकार

 

बेरमो अनुमंडल के गोमिया में साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाते हुए एक व्यवसायी को अपना शिकार बना लिया।

साइबर ठगों ने खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताकर गोमिया निवासी व्यवसायी संत कुमार यादव से 99 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने फोन पर बिजली बिल और कनेक्शन काटने का डर दिखाकर उनसे गोपनीय जानकारी हासिल कर ली और उनके खाते से उक्त रकम की निकासी कर ली।

घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि इस तरह की ठगी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

पीड़ित व्यवसायी ने घटना के तुरंत बाद बैंक और साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ठगों की तलाश कर रही है।

*सावधान रहें -* विशेषज्ञों के अनुसार कोई भी सरकारी विभाग फोन पर कभी भी OTP, बैंक डिटेल या UPI PIN नहीं मांगता। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी के कहने पर कोई ऐप डाउनलोड करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal