जारंगडीह: खान एवं खनिज (विकास और विनियम) संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बेरमो प्रखंड समिति की ओर से जारंगडीह भगत सिंह चौक पर जुलूस एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आह्वान तथा बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी के निर्देश पर आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो ने की, जबकि संचालन प्रखंड सचिव गणेश श्रीवास्तव ने किया। मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य इकबाल अहमद मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
केंद्रीय सदस्य इकबाल अहमद ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 जनविरोधी और काला बिल है। इसके लागू होने से झारखंड के लोगों पर प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ेगा तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित कई महत्वाकांक्षी योजनाएं भी प्रभावित होंगी। उन्होंने केंद्र सरकार से विधेयक को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि बिल वापस नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में झामुमो द्वारा जोरदार आंदोलन किया जाएगा।
प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो और सचिव गणेश श्रीवास्तव ने कहा कि विधेयक के लागू होने से झारखंड को आर्थिक नुकसान होगा और राज्य के विकास पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य के हितों को ध्यान में रखते हुए विधेयक वापस लेने की मांग की।
कार्यक्रम में प्रखंड संयुक्त सचिव डेगलाल रजक, छात्र मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष हनीफ अंसारी, बुद्धिजीवी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष वकील साहब, संयुक्त सचिव अस्मत अंसारी, पंचायत अध्यक्ष करण कुमार, जरीडीह पंचायत अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, राजेश महतो, महेश राम, महिला मोर्चा की कुंती देवी, मंजू देवी, बुलबुल चौहान, पुष्पा देवी, मालती देवी, लवली कुमारी सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ता एवं झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
