Home » News Update » बांध पंचायत में जीपीडीपी को लेकर विशेष ग्राम सभा आयोजित विकास योजनाओं पर बनी सहमति

बांध पंचायत में जीपीडीपी को लेकर विशेष ग्राम सभा आयोजित विकास योजनाओं पर बनी सहमति

कथारा: गोमिया प्रखंड के बांध पंचायत भवन में मुखिया मुरली देवी की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्य योजना के तहत जीपीडीपी (ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान) की विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीणों की सहभागिता से योजनाओं का चयन करना था। सभा में 16वें वित्त आयोग, डीएमएफटी मद मनरेगा सहित अन्य विभागीय योजनाओं के तहत नए कार्यों का चयन प्राथमिकता के आधार पर किया गया।

सभा में सड़क, नाली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण, तालाबों के जीर्णोद्धार और रोजगार सृजन से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं जिसके बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर योजनाओं की सूची तैयार की गई। मुखिया मुरली देवी ने कहा कि ग्राम सभा में चयनित सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा और विकास कार्यों में पारदर्शिता बरती जाएगी।

इस अवसर पर पंचायत सचिव मौसीना प्रवीण, रोजगार सेवक मोइद्दीन अंसारी, पंचायत समिति सदस्य चंदेव यादव, वार्ड सदस्य गुलटन यादव, यशोदा देवी, अनिता देवी, पंचायत सहायक अजय यादव,समाजसेवी बबलू यादव, औषधि कुमारी, अंजना देवी, सुधा देवी, पूनम देवी, कुसुम देवी, प्रदीप यादव, अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal