Home » News Update » चतरो चट्टी थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में की सघन गश्ती

चतरो चट्टी थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में की सघन गश्ती

चतरो चट्टी: क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता के बीच सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से चतरो चट्टी थाना की पुलिस टीम ने सघन पैदल गश्ती (Foot Patrolling) अभियान चलाया।

यह अभियान थाना प्रभारी शशि शेखर कुमार के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें पुलिस अवर निरीक्षक (SI) अनुप रंजन बाखला और सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।

संवेदनशील क्षेत्रों पर पैनी नजर: पुलिस टीम ने चतरो चट्टी मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले चौराहों और आसपास के संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।

सख्त चेतावनी: गश्ती के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और बेवजह घूमने वाले असामाजिक तत्वों की जांच की गई। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आमजन से संवाद: पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों व ग्रामीणों से सीधा संवाद कर किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की।

थाना प्रभारी शशि शेखर कुमार ने बताया कि अपराध नियंत्रण और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal