Home » News Update » दुर्गा पूजा समिति कथारा चार नंबर ने महाप्रबंधक से की मुलाकात पूजा की तैयारियों से कराया अवगत

दुर्गा पूजा समिति कथारा चार नंबर ने महाप्रबंधक से की मुलाकात पूजा की तैयारियों से कराया अवगत

कथारा: दुर्गा पूजा समिति कथारा चार नंबर के सदस्यों ने समिति के संरक्षक सह कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक एके बी सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की।

समिति के अध्यक्ष श्री प्रदीप यादव और सचिव श्री अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक श्री सिंह को पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।इस दौरान सचिव अजय कुमार सिंह ने मां दुर्गा पूजा से संबंधित तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी और संरक्षक महोदय को पूजा पंडाल एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए सादर आमंत्रित किया।इस पर महाप्रबंधक सह संरक्षक एके बी सिंह ने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही पूजा स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लेंगे और समिति को हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे।

मौके पर समिति के सी एस प्रसाद, विजय यादव, श्याम नंदन मंडल,वेदव्यास चौबे, कमलकांत सिंह, प्रमोद यादव, संतोष सिन्हा, इंद्रजीत कुमार सिंह,मथुरा सिंह यादव,सुनीता सिंह,अमनदीप सिंह,सुजित मिश्रा, बिंदु चंद्र हेंब्रम,संतोष राम गोड़, सुरेश ठाकुर,विजय नोनिया,हरिहर नोनिया,साधु टूरी,भीकम कुमार,बिरजा,रवि कुमार, अंकित कुमार,सिकंदर साव सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal