Home » News Update » महाप्रबंधक सह संरक्षक एकेबी सिंह ने पूजा स्थल का किया निरीक्षण

महाप्रबंधक सह संरक्षक एकेबी सिंह ने पूजा स्थल का किया निरीक्षण

कथारा: शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा को लेकर कथारा क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में आज सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक सह संरक्षक एकेबी सिंह ने विभागध्यक्ष आसैनिक कुमार शशांक देव के साथ कथारा चार नंबर स्थित दुर्गा पूजा स्थल का निरीक्षण किया।जिसमें इस वर्ष की पूजा को पिछले सभी वर्षों से अधिक भव्य आकर्षक और सुरक्षित तरीके से मनाने पर गहन मंथन किया।महाप्रबंधक श्री सिंह ने पूजा पंडाल के निर्माण स्थल, आने-जाने के रास्ते, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। भीड़ प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

महाप्रबंधक एके बी सिंह ने कहा की कथारा की दुर्गा पूजा पूरे बोकारो क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखती है। हमारी कोशिश है कि इस बार की पूजा न सिर्फ धार्मिक रूप से बल्कि सजावट, लाइटिंग और व्यवस्था के मामले में भी ऐतिहासिक हो। प्रबंधन की तरफ से समिति को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

उन्होंने समिति के सदस्यों से सुझाव भी मांगे कि मेले को और कैसे बेहतर बनाया जा सकता है ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग पारिवारिक माहौल में पूजा का आनंद ले सकें।

इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रदीप यादव,सचिव अजय कुमार सिंह कोषाध्यक्ष सी एस प्रसाद सहित सभी पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि वे प्रशासन के साथ मिलकर एक अनुशासित और भव्य पूजा का आयोजन करेंगे। बैठक में सुरक्षा, साउंड सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे लगाने और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा को लेकर भी निर्णय लिए गए। मोके पर दुर्गा पूजा समिति के विजय यादव,श्याम नंदन मंडल,मथुरा सिंह यादव, सुनीता सिंह,संतोष सिन्हा, वेदवयष चौबे,सुजित मिश्रा,सुरेश ठाकुर,प्रमोद यादव,बिन्दुचन्द हेम्ब्रम, अमनदीप सिंह,बिखम कुमार, हरिहर नोनिया,साधु तुरी,सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal