Home » News Update » दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को बोड़ो (गिरिडीह) में नम आँखों से दी गई श्रद्धांजलि, ‘इस्लाहे मुआशरा कमिटी’ ने किया शोक सभा का आयोजन

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को बोड़ो (गिरिडीह) में नम आँखों से दी गई श्रद्धांजलि, ‘इस्लाहे मुआशरा कमिटी’ ने किया शोक सभा का आयोजन

गिरिडीह: इस्लाहे मुआशरा कमिटी, गिरिडीह के बैनर तले बोड़ो, गिरिडीह में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में क्षेत्र के लोकप्रिय दिवंगत नेता एवं पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए खिराजे अक़ीदत पेश की गई।

इस दौरान वक्ताओं ने उनके राजनीतिक सफर, सामाजिक योगदान और गिरिडीह के विकास में उनके ऐतिहासिक कार्यों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर

जेएमएम जिला अध्यक्ष चांद रशीद ने उन्हें सांप्रदायिक सद्भाव की एक बेजोड़ मिसाल बताते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में गिरिडीह को अनगिनत सौगातें दी हैं।

वही मुखिया शब्बीर आलम ने उनके ऐतिहासिक और सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे हर परिस्थिति में आम जनता की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले जननेता थे।

वंही इमरान आलम ने कहा कि उन्होंने मुसलमानों के उर्दू से जुड़े मसाइल, मदरसों के निर्माण में विशेष सहयोग दिया तथा गिरिडीह को हमेशा सांप्रदायिक तनाव से मुक्त रखते हुए हर सामाजिक मुद्दे का अपने स्तर पर समाधान किया।

इस शोक सभा में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग

चांद रशीद (जिलाध्यक्ष, जेएमएम)

शब्बीर आलम (मुखिया)

अनवर अंसारी (प्रखंड अध्यक्ष)

नसीम अंसारी, अलकामा शिबली, अशफ़ाक़ (पिंकू), एकराम (सोनू)

डॉ० जहांगीर अंसारी, हाजी ज़लील, नौशाद अंसारी, मंसूर अंसारी

मो० तारिक मास्टर, मुस्तकीम अंसारी, सद्दाम अंसारी, इम्तियाज अंसारी मौजूद थे।

शोक सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal