बेरमो: गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने बोकारो थर्मल पावर स्टेशन का दौरा किया।
स्टेशन परिसर पहुंचने पर परियोजना प्रधान द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इसके उपरांत परियोजना प्रधान एवं सांसद के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के दौरान ऐश हैंडलिंग, सीएसआर सहित क्षेत्र एवं परियोजना से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सांसद ने क्षेत्र के विकास एवं जनहित से संबंधित विषयों पर भी जानकारी ली। इसके पश्चात सांसद का आतिथ्य बोकारो थर्मल स्थित डायरेक्टर बंगला में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों एवं विभिन्न प्रतिनिधियों के साथ भी अनेक स्थानीय एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
