बेरमो: पुलिस ने आगामी पर्व-त्योहार को लेकर चलाए जा रहे रात्रि गश्ती एवं एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन चोरी की मोटरसाइकिल और एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश कुमार साव उर्फ प्रभास एवं रितेश कुमार राम के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक,बोकारो नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर चल रही विशेष चेकिंग के दौरान ललपनिया ओपी पुलिस ने दोनों को पकड़ा।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की एक मोटरसाइकिल को फुसरो के ढोरी धौड़ा क्षेत्र में छिपाकर रखने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां छापेमारी कर एक और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। जांच के क्रम में पुलिस ने कुल तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी Zomato डिलीवरी की आड़ में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। मामले में महुआटांड़ (ललपनिया ओपी) थाना कांड संख्या 41/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
शंकर प्रसाद की रिपोर्ट,
