Home » News Update » पंचायत में जीपीसीसी की बैठक एवं स्थायी समिति का गठन जहाँ नही हुआ है वहाँ जल्द से जल्द करें- डीडीसी, बोकारो…

पंचायत में जीपीसीसी की बैठक एवं स्थायी समिति का गठन जहाँ नही हुआ है वहाँ जल्द से जल्द करें- डीडीसी, बोकारो…

डीडीसी ने सभी बीडीओ से पंचायत भवन से मनरेगा के तहत 21 प्रकार के कार्यों के निष्पादन की स्थिति से सम्बंधित प्रगति प्रतिवेदन प्रतिदिन देने का निदेश।

 उप विकास आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से पंचायतीराज विभाग अंतर्गत सम्बंधित कार्यो की समीक्षा किया।

बोकारो: आज दिनांक 12 जुलाई, 2024 को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष से उप विकास आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से पंचायतीराज विभाग अंतर्गत सम्बंधित कार्यो की समीक्षा* किया, जिसके तहत डिजिटल पंचायत परियोजना, पंचायत सुदृढ़ीकरण योजना, पंचायत सचिवालय हेतु मानव संसाधन, पंचायत परिसम्पत्ति निर्माण, 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत प्राप्ति राशि का व्यय प्रतिवेदन(मासिक प्रगति प्रतिवेदन), निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के मानदेय भुगतान की स्थिति सहित अन्य विषयों पर किया। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से पंचायत स्तरीय कर्मियों के बायोमेट्रिक उपस्थिति की स्थिति, पंचायत स्तर पर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत होने की स्थिति, सहित पंचायत स्तर पर झारसेवा अंतर्गत दी जाने वाली सेवाओ की स्थिति देने से सम्बंधित प्रगति प्रतिवेदन प्रतिदिन देने का निदेश दिया। साथ ही पंचायत भवन से मनरेगा के तहत 21 प्रकार के कार्यों के निष्पादन की स्थिति की भी देने का भी निदेश दिया।

पंचायत में जीपीसीसी की बैठक एवं स्थायी समिति का गठन जहाँ नही हुआ है वहाँ जल्द से जल्द करें।

उप विकास आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने पंचायत स्तरीय कर्मियों का रोस्टर अनुपालन एवं पंचायत में जीपीसीसी की बैठक एवं स्थायी समिति का गठन जहाँ नही हुआ है वहाँ जल्द से जल्द करने को कहा। साथ ही नए स्वीकृत पंचायत भवनों के निर्माण की स्थिति की जानकारी देने को कहा।

 

मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी सफीक, डीपीएम अभिषेक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal