टंडवा:कांग्रेस चतरा जिला अध्यक्ष प्रमोद दुबे एवं पंचायती राज जिला अध्यक्ष प्रेम रंजन पासवान ने पुनः झारखंड सरकार में मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी एवं सिमरिया विधानसभा क्षेत्र की जन समस्याओं से झारखंड सरकार के मंत्रियों को कराया अवगत। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं खाद आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री माननीय बंना गुप्ता एवं झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से सिमरिया विधानसभा क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर की मुलाकात सिमरिया विधानसभा की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई जिसमें बिजली पानी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लचर व्यवस्था को मजबूत करने की बात की गई मौके पर सिमरिया विधानसभा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अरुण यादव टंडवा प्रखंड महासचिव गोविन्द पंडा कांग्रेस नेता कामेश्वर यादव कांग्रेस OBC जिला अध्यक्ष मिथलेश प्रसाद साहू उपस्थित हुए।
मो शााहबा की रिपोर्ट,
