रांची: राज्य के लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ राज्य के माननीय मंत्री सत्यानन्द भोगता आज दिन शुक्रवार को प्रभात तारा मैदान धुर्वा रांची पहुंचे।
इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री सोरेन व माननीय मंत्री भोगता रांची जिला के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित “स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत नव नियुक्त 1500 पीजीटी शिक्षको का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम” का विधिवत दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। ततपश्चात 1500 पीजीटी शिक्षको के बीच नियुक्ति का वितरण किया।

