बेरमो: दिनांक 16 जुलाई को डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा का 35 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस शुभ अवसर पर विद्यालय के पवित्र परिसर में सीनयर विंग और जूनियर विंग दोनों में हवन का आयोजन हुआ। यज्ञ के मुख्य यजमान विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन जी के निदेशक विपिन राय जी थे। उन्होंने विद्यालय परिवार के सभी लोगों को इस शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दी और बच्चों के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह विद्यालय 35 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अलख जला रहा है। इस विद्यालय के कई विद्यार्थी देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्यरत है। प्रशासनिक सेवा, चिकित्सा,अभियंता, वकालत, आईटी सेक्टर में कार्य करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। खेल के क्षेत्र में डीएवी कथारा वॉलीबॉल में राष्ट्रीय चैंपियन बना है और इन सब का श्रेय यहां के अभिभावक शिक्षक और विद्यार्थियों को जाता है।इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, डाक्टर आर एस मिश्रा, शर्मिला ठाकुर ,रेखा कुमारी,ए के गोस्वामी,सीसीए कोऑर्डिनेटर बी के दसौंधी, धर्म गुरु श्री टी एम पाठक, अरविंद क्षा,संजय कुमार सिंह, मंतोष कुमार, अमित पाण्डे, रंजीत सिंह,जयपाल साव, शैलेंद्र कुमार, रितेश कुमार,बीना कुमारी, मधु मल्लिका उपाध्याय , आराधाना, राकेश पाण्डे, संजय महतो,जय प्रकाश गिरी, नीरज सिन्हा, सुधांशु यादव,विमलेश कुमार, अमरनाथ यादव, राहुल कुमार, शिव प्रकाश सिंह, खुशबू सिंह, ममता पात्रा , ओशिन, संगीत कुमार, अदीब अहमद,गौरव तिवारी,पिंटू दुबे, के के पांडे,सी के सिंह, लाल बाबू प्रसाद यादव,दीपक श्रीवास्तव, विजय वर्मा,शुभम कुमार , सुमन पाण्डे, सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
