मनरेगा अंतर्गत योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु संविदा आधारित स्वीकृत विभिन्न पदों पर नियुक्ति का मामला।
बोकारो: गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल चास में आयोजित हुई परीक्षा, डीआरडीए निदेशक श्रीमती मेनका एवं अपर समाहर्ता मो मुमताज अंसारी समेत अन्य की देख-रेख में हुई परीक्षा।
रविवार को उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत संचालित *विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु संविदा आधारित स्वीकृत विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए दक्षता परीक्षा गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल चास में आयोजित किया गया।
शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों द्वारा लिखित (दक्षता) परीक्षा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी बैकलॉग, तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता के समकक्ष), तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समकक्ष), कम्प्यूटर सहायक एवं लेखा सहायक के पदों के लिए दिया गया।
लिखित (दक्षता) परीक्षा का आयोजन वरीय पदाधिकारियों डीआरडीए निदेशक मेनका एवं अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. शफीक आलम, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल चौबे, नोडल पदाधिकारी पंकज दुबे, वीक्षक व अन्य के देख-रेख में कदाचार मुक्त वातावरण में संचालित किया गया।
दक्षता परीक्षा में 125 अभ्यर्थी हुए शामिल, 53 रहें अनुपस्थित।
आयोजित दक्षता परीक्षा में विभिन्न पदों के कुल 178 शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। जिसमें कुल 125 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि शेष 53 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें।
दक्षता परीक्षा में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पद के लिए 24 अभ्यर्थियों में 17 उपस्थित, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी बैकलॉग पद के लिए 06 अभ्यर्थियों में 04 उपस्थित, तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता के समकक्ष) पद के लिए 21 अभ्यर्थियों में 17 उपस्थित, तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समकक्ष) पद के लिए 108 अभ्यर्थियों में 74 उपस्थित, कम्प्यूटर सहायक पद के लिए 06 अभ्यर्थियों में 06 उपस्थित एवं लेखा सहायक पद के लिए 13 अभ्यर्थियों में 07 उपस्थित रहें। शेष अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
