गोमिया: झिरकी पंचायत आवासीय कार्यालय बोकारो जिला गोमिया विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मुर्शीद अली की अध्यक्षता में एक कार्यकारिणी बैठक रखी गई जिसमें मुख्य अतिथि में राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर करुण नन्दन पासवान, बोकारो जिला अध्यक्ष रफीक अंसारी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस नेता बबलू तिवारी , पूर्व गोमिया विधानसभा प्रभारी नईम अख्तर, बेरमो विधानसभा अध्यक्ष अफसर आलम, के नेतृत्व में विधानसभा में कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई l जिसमें यूवा कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कड़ी निर्णय ली है। विधानसभा चुनाव के लिए अब कांग्रेस युवाओं के मजबूत कंधों के सहारे विधानसभा चुनाव जीतने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में आज गोमिया विधानसभा में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर करुण नंदन पासवान जी ने यूथ जोड़ों बूथ जोड़ों वा डोर टू डोर, कैंपेन करने और जल्द से जल्द हर बूथ पर जाकर युवाओं को जोड़ने का टास्क दिए। “युथ जोड़ो बूथ जोड़ों” वा “डोर टू डोर” को जिले भर के बेरोजगार युवाओं को इस मुहिम से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया। इसके साथ ही युवा कांग्रेस ने आज से घर घर जाकर नौजवानों को जोड़ने का अपना बूथ मजबूत करने का ऐलान किया है।
बोकारो जिला अध्यक्ष रफीक अंसारी ने कहा कि युवा कांग्रेस विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे जिले में बुथ स्तर पे मुहिम चलाई जाएगी। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के नाम पर अन्याय किया है। यह मुहिम इसके खिलाफ है और युवाओं को बूथ पे अधिक से अधिक जोड़ कर कांग्रेस को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया।
गोमिया विधानसभा अध्यक्ष मुर्शीद अली ने कहा हमारे कांग्रेस पार्टी में जो हमको आदेश दिया जाता है उसको मैं दिल से निभाता हूं और साथ ही साथ हमारे झिरकी पंचायत में जो एक पंचायत है जिसमें 30 मीo एक कॉलवारी है जिसमें भीषण आग लगी है जिससे एक पंचायत लगभग 25000 आबादी खतरे में है जिसमें तीनों समुदाय के लोग रहते हैं हिंदू मुस्लिम, सिख, ईसाई और साथ ही साथ बीकेबी कंपनी जो है धड़ल्ले से यहां काम चल रहा है लेकिन स्थानीय लोगों को अभी तक रोजगार देने के काम नहीं किया है उसके लिए हम लोग जल्द ही एक आंदोलन का रूप रेखा रखेंगे जिसमें हमारे युवा साथियों का सहयोग चाहिए ताकि स्थानीय बेरोजगारों को इसमें जोड़ सके और रोजगार दे सकें और जल्द से जल्द इस आग पर काबू पाने के लिए मैनेजमेंट से बात कर झिरकी को आंदोलन के माध्यम से विस्थापित करने का हम लोग प्रयास करेंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित आजम अंसारी, अमरजीत कुमार, अशोक रजक, अशरफी अंसारी, मुर्शीद अंसारी, नजीर अंसारी, अबरार अंसारी, नियम अंसारी, दिलीप यादव बाबूराम, अमजद अंसारी एकलाख अंसारी, फारूक अंसारी, अभय कुमार, सिंह चंदन कुमार, रवि राज, हसनैन अंसारी, आबिद अंसारी, अमजद अंसारी, कलाम अंसारी, रवि कुमार, मोहन रविदास, सभी साथी उपस्थित हैं।
