बेरमो: भारतीय प्रजापति हिरोज ऑर्गेनाइजेशन (रजि.)बीपीएचओ झारखंड बोकारो जिला के द्वारा आज रविवार को ललपनिया राजकमल रेस्टुरेंट में दक्ष प्रजापति जी की जयंती मनाया गया मौके समाज के समाजसेवी बालगोविंद प्रजापति दक्ष प्रजापति के जीवनी के में विस्तृत जानकारी दिए झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप प्रजापति ने कहा कि समाज में सभी निस्वार्थ भाव से समाज के सभी वर्गों को रखते हुए आर्थिक विकास, शैक्षणिक विकास, समाजिक विकास करना होगा तभी हमारा समाज विकसित होगा।
भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार महतो ने कहा कि समाज के लोगों को सबसे पहले घर परिवार उसके बाद रोजगार तब समाज सेवा करने से बेहतर समाज का निर्माण होगा अमेरिका से नौकरी छोड़कर आये वैज्ञानिक जयदेव कुमार महतो ने अपने सम्बोधन में शिक्षा पर बल दिया और कहा कि हमारे समाज के बच्चे शिक्षित होंगे तभी हमारा समाज गौरवान्वित होगा सभा को नरेश प्रजापति, योगेन्द्र प्रजापति, चन्दन कुमार बाली, मुकेश कुमार बाली राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सरिता देवी, सावित्री देवी ने भी संबोधित किया अध्यक्षता सावित्री देवी ने किया सभा के पूर्व दक्ष प्रजापति जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके शूरूवात किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ता अरूण कुमार प्रजापति, संतोष प्रजापति एवं रंजीत प्रजापति, दिनेश कुमार, दीपक प्रजापति, नारायण प्रजापति, अजय प्रजापति, अम्बुज कुमार, पप्पू कुमार, दिनेश प्रजापति, सीता राम प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, लोकनाथ प्रजापति, रेखा देवी, मीना देवी, फुल कुमारी, राहुल कुमार आदि सैकड़ों लोग शामिल थे ।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
