Home » News Update » Budget 2024: GDP से जुड़ी कन्फ्यूजन दूर करें, समझें क्या है GDP और इसे संबंधित टर्म।

Budget 2024: GDP से जुड़ी कन्फ्यूजन दूर करें, समझें क्या है GDP और इसे संबंधित टर्म।

बजट 2024 में पूरे देश की निगाहें टिकी हुई है. इसे पेश होने में बस तीन दिन का अंतर रह गया हैै. केंद्रीय वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमन 23 जुलाई को संसद में आम बजट पेश करने वाली है. इस बजट में कई ऐसे टर्म सामने आते है, जिन्हें सुनकर काफी कन्फूयजन हो जाती है. GDP किसी भी बजट में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. आइए आज समझते है कि क्या है GDP और इससे संबंधित टर्म को भी हम समझने का प्रयास करेंगे.

 

क्या है GDP?

 

GDP किसी भी देश की आर्थिक गतिविधियों को समझने में मदद करता है. यह देश की आर्थिक गतिविधियों का माप है. कोई भी देश सकल घरेलू उत्पाद यानी GDP में वृद्धि ही देखना चाहता है.

 

अगर GDP में बढ़त होती है तो, इसे किसी भी देश की आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा माना जाता है. GDP के बढ़ने का मतलब है कि उस देश के लोगों का वेतन बढ़ रहा है और वे अधिक से अधिक उत्पाद खरीद रहे हैं. वहीं अगर GDP में गिरावट होती है, तो इसे अच्छा नहीं माना जाता. ऐसी स्थिति में लोगों की नौकरियां कम होती है और लोग अधिक से अधिक उत्पाद नहीं खरीद पाते. 2023 में GDP लगभग 29 करोड़ था.

 

*प्रति व्यक्ति GDP*

 

प्रति व्यक्ति GDP (Per Capita GDP) जैसा की इसके नाम से ही पता चलता है. यह देश के प्रति वयक्ति द्वारा उत्पादन या सेवाओं में किए गए खर्च के बारे में बताता है. प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद की गणना देश के सकल घरेलू उत्पाद को देश की कुल जनसंख्या से विभाजित करके की जाती है.

 

*नॉमिनल GDP*

 

नॉमिनल GDP में किसी भी देश में होने वाली उत्पादित वस्तु और सेवाओं की कुल बाजार मूल्य के बारे में बताता है. इसे वर्तमान मूल्यों के अनुसार मापा जाता है. इसलिए इसमें महंगाई (Inflation) भी शामिल हो जाती है.

 

नॉमिनल GDP को अकसर अर्थशास्त्र या पॉलिसी मेकर कम अवधि में GDP कैलकुलेट करने के लिए इस्तेमाल करते हैं. 2023-24 वित्तीय वर्ष में नॉमिनल GDP ₹295.36 लाख करोड़ रुपये थी.

 

*रियल GDP*

 

किसी भी देश में उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं की गणना जब एक साल के अंतर्गत इस्तेमाल होने वाली स्थिर प्राइस पर की जाती है तो उसे रियल जीडीपी कहते हैं. इसमें महंगाई नहीं जुड़ी होती है. इसका इस्तेमाल लंबे समय सीमा के लिए GDP कैलकुलेट करते वक्त किया जा सकता है. 2023 में भारत की रियल GDP ₹173.82 लाख करोड़ रुपये थी.

 

*ग्रोस नेशनल प्रोडेक्ट (GNP)*

 

यह एक वित्तीय वर्ष में किसी देश के नागरिकों उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं का कुल मूल्य होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal