Home » News Update » डीडीसी ने तीर्थ यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना….

डीडीसी ने तीर्थ यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना….

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अन्तर्गत जिले के 51 हिन्दू धर्मावलम्बियों को भेजा गया द्वारिका एवं सोमनाथ।

बोकारो: समाहरणालय परिसर से आज दिनांक 23 जुलाई, 2024 को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत तीर्थयात्रियों की बस को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) गिरिजा शंकर प्रसाद एवं निदेशक डीपीएलआर मेनका ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले उप विकास आयुक्त ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से लाभान्वित लाभुकों से बातचीत करते हुए उनका हालचाल जाना और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सभी सकुशल तीर्थ यात्रा कर वापस लौटें।मौके पर जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अन्तर्गत 51 हिन्दू धर्मावलम्बियों को गुजरात राज्य के द्वारिका एवं सोमनाथ भेजा जा रहा है। बस से इन्हें रांची स्थित हटिया स्टेशन भेजा जा रहा है, वहां विशेष ट्रेन द्वारा गुजरात राज्य के द्वारिका एवं सोमनाथ की तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। यह यात्रा दिनांक 23 जुलाई से 30 जुलाई तक कराई जाएगी।

मौके पर जिला पर्यटन विशेषज्ञ अमन राज समेत अन्य उपस्थित थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal