पलामू: जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड परिसर में आज मंगलवार को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत मेगा कैंप शिविर का आयोजन किया गया, झारखंड सरकार के द्वारा वैसे युवक युवतियां जो पढ़ाई कर अपने कैरियर के लिए लगे हैं उन्हें रोजगार मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कल्याण विभाग के द्वारा किराना दुकान, मुर्गी पालन, ब्यूटी पार्लर, खोलने के लिए एवं वाहन में ट्रेक्टर,स्काॅपियो , बोलेरो, के लिए पचास हजार रुपया से लेकर पचीस लाख रुपए तक 40% सब्सीडी पर ऋण दिया जाएगा, मौके पर प्रमुख रेशम कुमारी ने संबोधित करते हुए लोगों से ज्यादा से आवेदन देने को कहा , वहीं बीडीओ शोभम बेला टोपनो मैडम ने कहा कि जो लोग रोजगार करना चाहते हैं तो वैसे लोग आवेदन दे सरकार उन्हें ऋण दिया जाएगा।
बीस सूत्री सदस्य परवेज आलम ने संबोधित करते हुए लोगों से आवेदन देने के लिए अपील किया , वहीं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि कैंप में कुल 294 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया ,इस मौके पर जिला परिषद सदस्य सुदामा पासवान, प्रखंड विकास पदाधिकारी शोभम बेला टोपनो , प्रमुख रेशम कुमारी, बीस सूत्री सदस्य परवेज आलम, जेएसपीएल के बीपीएम सुनिल कुमार, तथा सभी पदाधिकारी एवं मुखिया, पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे , वहीं कैंप का निरीक्षण करने पहुंचे छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी हीरा कुमार भी मौजूद रहे।
परवेज आलम की रिपोर्ट
