Home » News Update » तेनुघाट 2 नंबर स्थित बस स्टैंड काफी जर्जर अवस्था मे।

तेनुघाट 2 नंबर स्थित बस स्टैंड काफी जर्जर अवस्था मे।

तेनुघाट: भारत माता न्यास परिषद के अध्यक्ष इंदेश्वरी चौबे ने बांध प्रमंडल तेनुघाट के कार्यपालक अभियंता को एक पत्र प्रेषित कर बताया कि तेनुघाट 2 नंबर स्थित बस स्टैंड पर सिंचाई विभाग द्वारा बहुत पूर्व यात्री शेड निर्माण कराया गया था । जो काफी ही जर्जर अवस्था में है और कभी भी गिर सकता है । जिससे किसी के भी जान माल का नुकसान हो सकता है । मालूम हो कि यात्री शेड के जर्जर अवस्था में होने के बाद, एक यात्री शेड निर्माण कराया जा चुका है । इसलिए श्री इंदेश्वरी चौबे ने पत्र प्रेषित कर बांध प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को बताया कि उक्त जर्जर यात्री शेड को सुरक्षा के लिए हटवाया जाए । ताकि आगे किसी भी प्रकार के खतरा से बचा जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal