निचले इलाके में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने, नदी किनारे/घाटों पर नहीं जाने की हिदायत।
गरगा डैम का भी एक नंबर फाटक 10 इंच खोला गया, लगातार बारिश से जलस्तर बढ़ा।
बोकारो: उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर बेरमो बीडीओ-सीओ/कार्यपालक दंडाधिकारी फुसरो नगर परिषद, बांध प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता स्थिति पर बनाएं हुएं हैं नजर, क्षेत्र में कराई जा रही माइकिंग।
जिले में पिछले कई दिनों से हो रहें लगातार बारिश के कारण तेनुघाट डैम के 08 रेडियल गेट को बांध प्रमंडल खोला गया है। तेनुघाट बांध प्रमंडल द्वारा बताया गया है कि डैम का जलस्तर बढ़ने और डैम पर संभावित दबाव को देखते हुए तेनुघाट डैम के 08 रेडियल गेट को खोला गया है। इससे नदी का जलस्तर बढ़ गया है। निचले इलाके एवं नदी के किनारे वाले इलाकों में बाढ़ की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
इसको लेकर आस – पास के पंचायतों में विशेष सतर्कता स्थानीय प्रशासन द्वारा बरती जा रही है। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) बेरमो मुकेश कुमार द्वारा बेरमो दक्षिणी, प्रेम नगर आदि इलाकों में माइकिंग के माध्यम से लोगों/ग्रामीणों को हिदायत दी जा रही है कि वह सावधानी बरतें/सुरक्षित रहें एवं नदी किनारे/घाटों की ओर नहीं जाएं।साथ ही, पंचायत के मुखिया/पंचायत प्रतिनिधि के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
उधर, गरगा नदी में भी जलस्तर बढ़ने के कारण गरगा डैम के एक नंबर फाटक को 10 इंच खोला गया है। गरगा नदी किनारे इलाकों में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आमजनों से अपील है कि वह नदी में और नदी किनारे नहीं जाएं।
स्वयं पूरे स्थिति की निगरानी उपायुक्त (डीसी) विजया जाधव एवं उप विकास आयुक्त (डीडीसी) गिरिजा शंकर प्रसाद कर रहें हैं।
द्वय पदाधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय एवं जिला स्तर पर सभी ऐहतिहातन कदम उठाएं गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिया है।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
