बेरमो: कथारा डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत प्रार्थना सभा में सभी विद्यार्थियों ,शिक्षक शिक्षिकाओं , शिक्षेकेतर कर्मचारियों ने स्वच्छता का शपथ लिया। हिन्दी शिक्षिका वीना कुमारी ने सभी को स्वच्छता का शपथ दिलाया। 17 जून से 2 अक्टूबर तक सीसीएल के निर्देशानुसार स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत विद्यालय परिसर की साफ सफाई , विभिन्न तरह का प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया ।
स्वच्छता शपथ में विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन जी के निदेशक विपिन राय, ,वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, डाक्टर आर एस मिश्रा, शर्मिला ठाकुर ,रेखा कुमारी,ए के गोस्वामी,सीसीए को-ऑर्डिनेटर बी के दसौंधी, धर्म गुरु टी एम पाठक, अरविंद झा संजय कुमार सिंह, मंतोष कुमार, अमित पाण्डे, रंजीत सिंह,जयपाल साव, शैलेंद्र कुमार, रितेश कुमार, मधु मल्लिका उपाध्याय , आराधाना, राकेश पाण्डे, संजय महतो,जय प्रकाश गिरी, आलोक कुमार सिंह, नीरज सिन्हा, सुधांशु यादव,विमलेश कुमार, अमरनाथ यादव, राहुल कुमार, शिव प्रकाश सिंह, खुशबू सिंह, ममता पात्रा , ओशिन, संगीत कुमार, अदीब अहमद,गौरव तिवारी,पिंटू दुबे, के के पांडे, लाल बाबू प्रसाद यादव,दीपक श्रीवास्तव, विजय वर्मा,शुभम कुमार , सुमन पाण्डे, सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
