अपने उद्देश्यों से भटक गया सरकार का यह महत्वाकांक्षी शिविर।
दो योजनाओं को छोड़ किसी अन्य योजनाओं के लिए लोगो में नही दिखी रुचि।
देवघर: पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र बगदाहा पंचायत में झारखंड सरकार ने आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की इसके तहत पंचायत स्तर तक सरकारी अधिकारी ओर कर्मचारी पहुंचते हैं लोगों के आवेदन लेते हैं। मगर कई ऐसे योजना है जों लोगों को को लाभ नहीं मिल रहा है सिर्फ खानापूर्ति किया जा रहा है। हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के चौथे चरण का पालोजोरी प्रखंड में मंगलवार को समापन हो गया।
झारखंड सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना से झारखंड राज्य के पिछड़े और गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजना का लाभ मिले इसको लेकर हेमंत सोरेन ने यह योजना 2021 में लागू की थी। राज्य की जनता को झारखंड सरकार द्वारा संचालित 36 तरह की विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए यह शिविर का आयोजन राज्य स्तर पर किया गया था।
इस बार सरकार ने नई योजनाओं को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया। इनमें मुख्यमंत्री बिजली माफी योजना, रोजगार सृजन योजना, सामुदायिक वन पट्टा योजना, मनरेगा योजना और 15 वें वित्त आयोग की योजनाएँ प्रमुख हैं। इसके अलावा, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, श्रमदान पोर्टल, और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं के लिए भी आवेदन मांगे गए।
लगातार तीन वर्षों से आयोजित हो रही इस तरह की शिविर से राज्य के एक बड़े वर्ग ने सरकारी योजनाओं का लाभ लिया लेकिन जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिलना था। वैसे योजनाओं पर केवल कागजी कार्रवाई ही हुई। मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, वन अधिकार,भूमि अभिलेख में सुधार और जनजातीय कल्याण से संबंधित योजनाएं केवल गिनती के लिए रही जबकि सच्चाई यह है कि पालोजोरी प्रखंड में गुरुजी क्रेडिट कार्ड,मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना,पशुधन योजना का लाभ इस शिविर के माध्यम से नही मिल पाया। इन योजनाओं के लिए सैकड़ो लोगों ने शिविर के माध्यम से आवेदन दिया लेकिन किसी भी आवेदन पर कार्रवाई नहीं हुई। जिसका नतीजा हुआ कि लोग इस योजना के लाभ से वंचित रह गए।
हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल के अंतिम साल में आयोजित हो रहे आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार शिविर में इस बार अबुवा आवास और मईया सम्मान योजना के लिए आवेदको की भीड़ देखी गई जबकि अन्य योजनाओं के लिए लोगो में रुचि नहीं रही।
प्रखंड के बगदाहा पंचायत में आयोजित शिविर में आधे से अधिक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नदारद रहे।शिविर व्यवस्थित रूप से आयोजित नही रहने की वजह से आवेदको को खासी परेशानी उठानी पड़ी। शिविर में आए लोगों का कहना था कि जब अधिकारी और कर्मचारी शिविर में आते ही नहीं है तो ऐसे शिविरों का आयोजन का क्या मतलब? शिविर में कई विभागों का स्टॉल नहीं रहने की वजह से आवेदकों को आवेदन जमा करने में परेशानी हुई।
मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के बागदाह पंचायत भवन में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्रखंड के प्रखंड विकास प्राधिकारी अमीर हमजा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।शिविर में जिला परिषद सदस्य मिसिर हंसदा,प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी सुभाष राय,झारखंड आंदोलनकारी युधिष्ठिर प्रसाद सिंह यादव,जेएमएम नेता ,बीस सूत्री सदस्य सत्तार अंसारी,चिकित्सा प्रभारी मंजूर आलम,रोशनी ऋतु मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे।
याकूब अंसारी की रिपोर्ट,
