चतरा: सिमरिया मे छठे पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में प्रदीप कुमार ने आज अपना प्रभार ग्रहण किया । उन्होने निवर्तमान पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार केसरी से पदभार ग्रहण किया। प्रभार लेने के बाद एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि पुलिस पब्लिक और प्रेस के साथ बेहतर संबंध बनाकर क्षेत्र में अपराध ,उग्रवाद ‘ पोस्ता की खेती और तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा। जहर की खेती करने वाले और उन्हें संरक्षण देने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। अफीम के सौदागर निजी लाभ के लिए लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इन्हें किसी भी शर्त में छोड़ा नहीं जाएगा। प्रभार ग्रहण करने के बाद पुलिस पदाधिकारी और स्थानीय लोगों ने प्रदीप कुमार का स्वागत और अजय कुमार केसरी का विदाई दिया । श्री केसरी का पदस्थापन 3 फरवरी 24 को हुआ था। आठ माह के अल्प समय में इन्होंने बेहतर कार्य किया इस दौरान आम लोगों से अच्छे संबंध रखकर कई अपराधी, उग्रवादी, अफीम तस्करों को अपने नेतृत्व पकड़ कर जेल के सलाखों के पीछे पहुंचाएं ।इन्होंने कभी भी किसी बेगुनाह को परेशान नहीं किया। इस मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर उमेश राम ,पत्थलगड़ा थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी,लावालौंग थाना प्रभारी रुपेश कुमार राय शिला ओपी प्रभारी राहुल कुमार दुबे सिमरिया थाना के अनि सतीश कुमार सहित पुलिस जवान और कर्मी के साथ स्थानीय लखन साहु, महेंद्र केसरी ,अजय पांडे,चमन महतो आदि ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत और विदाई दी।

