पतरातू : कटिया सरना (काली मन्दिर परिसर) में PVUNL के विस्थापित -प्रभावित ग्रामीणों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। आदित्य नारायण प्रसाद की अध्यक्षता और कौलेश्वर महतो व प्रदीप महतो के संयुक्त संचालन में आयोजित आज के बैठक में गंभीरता से विचार-विमर्श करते हुए कहा गया कि कई सालों से हम विस्थापित- प्रभावित लगातार अपनी समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। बिहार से झारखण्ड बने 24 साल हो गए। PTPS से PVUNL ( NTPC) बन गया। हमारा वोट लेकर कई लोग विधायक,सांसद और मंत्री भी बने और स्वभाविक रुप से राज करते आ रहे हैं । लेकिन हमारा समस्या आज भी जस का तस है। अपना बहुमूल्य वोट देने के पहले अथवा बाद में भी हम उनसे सवाल तक नहीं करते हैं। हमारे वोट से कोई राज करे और हम विस्थापित-प्रभावित लड़ते रहें, लाठी-गोली खाएं, केश हो जेल जाएं। उनको कोई चिंता नहीं।
गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट,
