Ranchi: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा, “CEC की बैठक हुई, बैठक में उम्मीदवारों पर विचार किया गया। थोड़ा इंतजार कीजिए, आपको पता चल जाएगा कि इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हमारे कौन से उम्मीदवार कहां से चुनाव लड़ेंगे। हमने पहले ही कहा है कि चुनाव की घोषणा के 48 घंटे के अंदर हमारे उम्मीदवारों की सूची आ जाएगी। NDA इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए मिलकर लड़ेगा।” उक्त बातें अमर बाउरी ने रांची एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दरम्यान कही।

