तेनुघाट: मुख्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा करते ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है । उसको लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने अनुमंडल अंतर्गत सभी अंचल निरीक्षक, थानाप्रभारी, ओपी प्रभारी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय सभा कक्ष में बैठक आहूत की । जिसमें चुनाव शांति पूर्ण और भय मुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर कई दिशा निर्देश दिए । साथ सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि लंबित केसों एवं लंबित वारंटों को अति शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है ।
आगे बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल गतिविधियों में कमी आई है परंतु प्रभावित क्षेत्रों पुलिस पारा मिलिट्री बल की तैनाती रहेगी और विशेष निगरानी बनी रहेगी । ताकि शांति पूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण चुनाव संपन्न हो सके चुनाव में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी । सभी थाना प्रभारी को निर्देश जारी किया जाएगा कि लाइसेंसी आर्म्स धारकों का सत्यापन कर आर्म्स थाना में जमा कराया जाए। संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी करने का निर्देश दिया गया है । गैर कानूनी कारोबारियों पर नकेल कसा जाएगा । बैठक में महेश प्रसाद सिंह, शैलेन्द्र प्रसाद सिंह, रोहित कुमार, अजीत कुमार सहित अनुमंडल के सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी मौजूद थे ।

