एनटीपीसी बिजली प्लांट से जले राख की ढुलाई मोदी ट्रांसपोर्टिंग व अन्य कंपनी पर अधिकारी हैं मेहरबान।
चतरा: निर्धारित रुट छोड़कर एनटीपीसी प्लांट से निकले गीला कचरा (फ्लाई ऐस) की ओवरलोड ढुलाई मोदी ट्रांसपोर्टिंग नामक कंपनी इन दिनों बेधड़क कर रही है। बताया जाता है कि राख ढुलाई के लिए बिजुपाडा़ का रुट निर्धारित होने के बावजूद संबंधित लोगों को मैनेज कर रातभर टंडवा शहीद चौक होकर ढुलाई होती है। बता दें, अंदरखाने में इसी रुट से बड़े पैमाने पर राख ढुलाई की तैयारी अन्य ट्रांसपोर्टर भी कर रहे हैं क्योंकि मोदी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी का इस रुट से ट्रायल ढुलाई में ग्रामीणों का प्रतिरोध ना के बराबर होने से मनोबल सातवें आसमान पर है। यही वजह है कि अन्य ट्रांसपोर्टिंग कंपनियां भी राख ढुलाई के लिए सांठगांठ कर रही है। घनी आबादी वाले सड़कों में गीला कचरा सूखकर सफेद धूल से तब्दील होने से भारी प्रदूषण व गंभीर बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। सूत्रों के अनुसार इस रुट से ढुलाई करने पर दो टोल टैक्स की चोरी व प्रति टन एक सौ रुपए का अतिरिक्त वृद्धि भाड़ा मोदी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी प्रति ट्रक 6200 रुपये बचाकर लाखों रुपए धनोपार्जन कर रही है, जिसका अंश संबंधित अधिकारियों व बिचौलियों में भी बांटा जाता है। पूछे जाने पर डीटीओ इंद्र कुमार ने बताया कि शीघ्र हीं नियमित जांच अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गीला राख ढुलाई से सड़क पर गिरता कीचड़, सूखने के बाद उड़ता है डस्ट। वहीं परिवहन नियम को ताक पर रखकर चक्का उठाकर चलता ट्रक,कोयले की ढुलाई के बाद अब जले कोयले की राखों की ढुलाई जारी,पब्लिक मार्गों में हाइवे की इन दिनों कब्ज़ा।
( कामेश्वर गुप्ता, मो शाहबान) की रिपोर्ट,
