Home » News Update » मतदान प्रतिशत बढ़ाने में बीएलओ की भूमिका अहमः डीईओ सह डीसी।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने में बीएलओ की भूमिका अहमः डीईओ सह डीसी।

मतदाता पर्ची का वितरण शतप्रतिशत सुनिश्चित करेंगे बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ)

असंतोषजनक प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को चिन्हित करने, अनुपस्थित रहनेवालों से स्पष्टीकरण पूछने का दिया निर्देश।

सेक्टर 02 सी स्थित कलाकेंद्र में बोकारो विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ एवं डीपीआरसी भवन में बीएलओ सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण।

बोकारो: विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर कार्य – दायित्व निष्पादन में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। इसको लेकर गुरुवार को सेक्टर टू सी स्थित कला केंद्र में बीएलओ को एवं डीपीआरसी भवन में बीएलओ सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बोकारो विधानसभा क्षेत्र के बीएस सिटी अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों के बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) एवं बीएलओ सुपरवाइजर* शामिल हुएं। मौके पर उप विकास आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद, नोडल पदाधिकारी सह अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार, निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, निर्वाची पदाधिकारी बोकारो सह एसडीओ चास प्रांजल ढांडा, निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर प्रभाष दत्ता, प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह डीईओ जगरनाथ लोहरा, स्वीप कोषांग की नोडल पदाधिकारी सुमन गुप्ता, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सत्यबाला, नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग सह सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे। प्रशिक्षण क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि जिले का मतदान प्रतिशत संतोषजनक नहीं है, विशेषकर बोकारो विधानसभा क्षेत्र का। इसे आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर करना है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों की अहम भूमिका है। आप सभी मतदाता से सीधे जुड़े हुए हैं। उन्होंने राज्य निर्वाचन कार्यालय से उपलब्ध होने वाले *मतदाता पहचान पर्ची (वीआइएस) का वितरण घर घर जाकर शतप्रतिशत करने एवं मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराने की अपील की। कहा कि उन्हें बताएं कि आपका एक मत लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए, एक अच्छी सरकार चुनने, सरकार में आपका प्रतिनिधित्व करने के लिए कितना जरूरी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने क्रमवार बीएलओ के प्रदर्शन की भी समीक्षा की। इस दौरान असंतोषजनक प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को चिन्हित करते हुए, उन्हें प्रदर्शन में अविलंब सुधार लाने अथवा कार्रवाई के लिए अनुशंसा करने को कहा। वहीं, प्रशिक्षण सत्र में अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को स्पष्टीकरण पूछने का सहायक निर्वाची पदाधिकारी* को निर्देश दिया।

मौके पर बीएलओ को बीएलओ रजिस्टर, आइडी कार्ड के साथ मतदाताओं के घर – घर जाकर उन्हें जागरूक करने, अपडेटेड एब्सेंट/सिफ्टेड एवं डेथ (एएसडी) लिस्ट तैयार करने, अभी भी छूटे हुए मतदाताओं से फर्म 06 प्राप्त करने आदि के संबंध में विस्तार से निर्वाची पदाधिकारियों द्वारा बताया गया।

उधर, डीपीआरसी भवन में प्रशिक्षण कोषांग के सहयोगी पदाधिकारी सह डीएसई अतुल कुमार चौबे ने बीएलओ सुपरवाइजर को बीएलओ के कार्यों की निगरानी, विधानसभा आम निर्वाचन 2024 से संबंधित कार्य – दायित्व के संबंध में विस्तार से बताया।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal