चतरा: आम्रपाली परियोजना से कोयला लोड कर ट्रक वाहन नम्बर JH02AK 1286 चतरा की और जाने के दौरान ग्राम दैलहो के आगे बराज समीप चतरा जिला के टिकर निवसी सह JBKSS जिला उपाध्यक्ष नीतीश पासवान और इसका दोस्त टिकर के हीं बिगन पासवान को ट्रक ने लिया अपने चपेट में जिसमें मौके पर नितेश पासवान की मौत हो गई। फिलहाल बिगन पासवान को राँची रेफर कर दिया गया है। जिनका हालत गंभीर बताया जा रहा है।
या घटना 17 अक्टूबर की रात करीबन 2 बजे की है,ट्रक वाहन आम्रपाली परियोजना के उड़सू की बताई जा रही है। ट्रक वाहन को चतरा पुलिस ने अपने कब्जे में जब्त कर थाना ले गई है। सूचना है कि मृतक नितेश पासवान की बहन का घर उड़सू में हीं है जो बिनोद पासवान के साला के रूप में पहचान हुआ है।
