रांची: झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए मे सीट शेरिंग की घोषणा हो गई. भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी व असम के सीएम हेमंता विश्वा शर्मा ने इसकी जानकारी दी. गठबंधन फाइनल होने के बारे में जानकारी देते हुए हेमंता विश्वा ने बताया कि राज्य की 10 सीटों पर आजसू पार्टी अपना कैंडिडेट देगी जदयू को दो और लोजपा (आर) को एक सिट गई है आजसू पार्टी सिल्ली,रामगढ़, ईचागढ, गोमिया, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मोहनपुर सीट पर चुनाव लड़ेगी। जदयू जमशेदपुर पश्चिमी और तमाड तथा लोजपा (आर) चतरा से लड़ेगी बाकी सीटों पर भाजपा अपना कैंडिडेट देगी ऐसा नहीं कि यही सब फाइनल है पर परिस्तिथिजन्य तरीके से बदलाव संभव है एक दो सीटों पर आगे अदला बदली हो सकती है। लेकिन अभी यहीं फाइनल है एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जवाब भाजपा उम्मीदवारों की सूची जल्द जारी होगी यह संभव है। महाराष्ट्र व झारखंड की सूची साथ जारी हो सकती है। कहा कि झारखंड की सूची तैयार है शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एनडीए यहां मजबूती से चुनाव लड़ेगा। हेमंत सोरेन सरकार के कुशासन को खत्म करना है जनता बदलाव के लिए तैयार है मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो, सांसद सीपी चौधरी और पूर्व मंत्री रामचंद्र शाहीस भी उपस्थित थे।
कुशाास का होगा खात्मा
मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में एनडीए की सरकार है झारखंड सरकार ने राज्य में तबाही और विनाश मचा रखा है। झारखंड में केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया है कि बेटियों की आजीविका और उनके जमीन बचाने और भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए एनडीए मिलकर चुनाव लड़ेगी। बता दे की आपस में चर्चा पूरी हो चुकी है। हम भारतीय गठबंधन के कुशासन को यहां से खत्म करेंगे।
इस सरकार के कुशासन से कोई अछूता नहीं है।
मौके पर आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि जब भी भाजपा आजसू पार्टी साथ रही तो अपेक्षित परिणाम आए हैं कहां की वर्तमान सरकार के कुशासन से कोई वर्ग अछूता नहीं है यह भारत की पहली सरकार है जिसके पास ना तो शासन है और ना ही नीति क्षेत्र पार्टी होने के नाते हुए एनडीए के साथ गठबंधन कर चुके चुनाव लड़ेंगे हमें कभी रूठना जैसे शब्द नहीं निकलने दिए। आज पहले चरण की सीटों का बंटवारा हो गया है उम्मीदवार के नाम की घोषणा होने में एक-दो दिन और लगेंगे।
वादा खिलाफी करती रही सरकार
बाबूलाल मरांडी ने मौके पर कहा कि एनडीए गठबंधन राज्य की जनता के लिए चुनाव जीतना चाहेगा उन्होंने सरकार पर निशाना साधते कहा कि उन्होंने 5 लाख नौकरी देने का वादा किया था। उन्होंने अपने पिता की कसम खाई थी विधानसभा के अंदर कहा था कि बेरोजगारी भत्ता देंगे पूरे 5 साल बीत गए लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ माता-बहनों के साथ इतने अपराध हुए सुरक्षा तक नहीं दे पाए। आदिवासियों का नाम लेते रहें। लेकिन आज उनकी क्या स्थिति है रांची के आसपास जमीन दलाल हैं। उन्होंने सेना की जमीन भी नहीं छोड़ी। संथाल परगना को देखते तो वहां की आबादी 44% से घटकर 26% रह गई ह इसलिए हमें अपनी रोटी, बेटी और मिट्टी को बचाना है।
