गोमियां: गोमियां प्रखंड अंतर्गत, बाँध-पंचायत, के महलीबाँध (बाबूराम टोला)के निवासी राजमिस्त्री रुपलाल गोप का बेटा “रौशन यादव” का सेलेक्शन आर्मी में हुआ है। रौशन आज दिनांक 21-10-2024 को आर्मी प्रशिक्षण के लिए सिकंदराबाद अपने माता पिता रिश्तेदारों से आशीर्वाद लेकर हुए रवना पुरे गाँव के लोग खुशी के अश्रु के साथ शुभकामनाएं और हौसला बढाई और सबने कहा यह पुरे गांव पंचायत के लिए गर्व की बात है,आज हमारे गाँव के बच्चे बिते एक दो सालों के अंदर 05 लडके फौज में जाकर भारत माता की सेवा दे रहे हैं।यह हमारे गाँव की सौभाग्य है।
बात करें रौशन यादव के पिता रुपलाल गोप की तो कठिन परिश्रम करके गाँव मोहल्ले में ही राजमिस्री का कार्य करके अपना आजीविका चलाकर अपनी दो बेटियाँ और एकलौते छोटे बेटे को पढ़ाई करवाई,बेटा भी सुरु से पढ़ाई के साथ-साथ घर के कामों पर पिता का हांथ बंटाता कभी-कभार अपने पिता के साथ गांव में हो रही उनकी कामों में हांथ बंटाता था, पिता कभी ईंट की चुनाई करते तो उनकी जगह उनका पुत्र रौशन खुद ईंटे चुनाई में लगकर पिता को आराम करने बोलकर पुरी लगन और सही तरिके से कार्य करता जिससे गाँव के सभी लोग उसकी इस मेहनत से बहुत प्रभावित होते थे,और रुपलाल यादव से कहते बेटा हो तो रुपलाल यादव के लड़का जैसा,
उनके पिता रुपलाल गोप कहते हैं देखते ही देखते कब बेटा इतना बड़ा हो गया पता ही नहीं चला, आज मेरा बेटा जो भी सफलता पाया है,उसकी माँ हमारी पत्नी का बहुत बड़ा योगदान है,बेटा कहीं ना कहीं फौजी बनने के लिए जुते और खेलकूद का समान लेने के लिए मुझसे एक रुपए पैसा नहीं मांगा है। कई बार तो ठंढ में मैं डांटता भी था ईतने रात को ठंढा में कहां दौड़ेगा।तो अपनी मां से कहता मां पिताजी को बोलो आज हम ठंढ के चलते दौड़ने नहीं गये तो मेरा फौज में जाने का सपना कभी पुरा नहीं होगा तब मेरी पत्नी ही बेटे की तारीफदारी करके हमें बोलती जाने दिजीए आपका ही बेटा है,मानेगा नहीं और बिमार कैसे होगा मैं हुं ना। आज कठीन परिश्रम करके बोकारो नदी की रेत और कथारा के जिएम ग्रांउड से स्वांग हवाई अड्डा तक हरदिन सुबह 3:30 बजे उठकर दौड़ने जाया करता था जो उसकी मेहनत रंग लाई मैं चाहता हुं हमारे गाँव पंचायत के और भी बच्चे देश की सेवा में जायें।
मौके पर उपस्थित सरयू प्रसाद यादव,रोहित यादव,रामचंद्र यादव,गौरीलाल गोप,सुरेश यादव,गोविंद यादव,मनोज यादव,टुकन गोप,संदीप यादव,सुनिल यादव,प्रकाश यादव,अशोक यादव,प्रेमचंद यादव,गुलाब यादव,दुलारचंद यादव,शिवशंकर सिंह,सहित सैकड़ो ग्रामीण प्रतिभावान बेटे को आशीर्वाद शुभकामनाएँ देकर कुछ दुर साथ चलकर कर्मपथ पर भारत माता की जय के जयघोष करते हुए गाँव के लाल रौशन को मां भारती की सेवा में भेजे।
शिवशंकर सिंह की रिपोर्ट,
