बोकारो: उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार आज बोकारो जिला के विभिन्य स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें पिंडराजोरा थाना अंतर्गत चास – पुरुलिया मुख्य पथ पर पिंडराजोरा- पुरुलिया बॉर्डर के सामने निरीक्षण के क्रम में अवैध रूप से कोयला खनिज का उत्खनन कर प्रेषण करते हुए 01 हाईवा वाहन संख्या Jh10CQ5663 को पकड़ा गया।
जिसे पिंडराजोरा थाना में जप्त कर प्राथमिकी दर्ज की गई।उक्त अभियान में खान निरीक्षक, जितेंद्र कुमार, खान निरीक्षक सीताराम टुडू एवं पुलिस बल मौजूद थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
