Home » News Update » ऑफिसर्स क्लब कथारा में क्षेत्रीय सलाहकार समिति एसीसी की बैठक।

ऑफिसर्स क्लब कथारा में क्षेत्रीय सलाहकार समिति एसीसी की बैठक।

बेरमो: ऑफिसर्स क्लब कथारा में 28 दिसंबर को क्षेत्रीय सलाहकार समिति (एसीसी) की बैठक का आयोजन किया गया।अध्यक्षता तथा धन्यवाद ज्ञापन सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार जब कि संचालन सहायक प्रबंधक कार्मिक सूर्य प्रताप सिंह ने की।

इस अवसर पर बैठक में उपस्थित एसएससी सदस्यों द्वारा विभिन्न बिन्दुओं तथा कोलियरी क्षेत्र में शौचालय की समुचित व्यवस्था तथा इसकी साफ सफाई व रखरखाव, अस्पतालों में चिकित्सकों व पारा-मेडिकल कर्मियों की कमी को दूर करने, कामगारों का लंबित एरियर भुगतान करने, सेवानिवृत्त कामगारों को एनओसी के नाम पर बेवजह परेशान करने पर रोक लगाने, जारंगडीह अस्पताल तथा स्वांग वाशरी डिस्पेंसरी को पुनर्जीवित करने, सेंसिटिव पोस्ट में शेष बचे कर्मियों को टेबूल व यूनिट ट्रांसफर करने, आदि।

क्षेत्र के कोलियरियों तथा वाशरी के स्क्रैप को हटाकर उक्त स्थल का उपयोग करने, कथारा वाशरी में रेस्ट शेल्टर बनाने, कार्यस्थल पर वाटर सप्लाई को दुरुस्त करने, रीजनल सब स्टेशन में अतिरिक्त बड़ा ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने, रेलवे कॉलोनी स्थित अनुदानित विद्यालय में जमीन पर बैठकर पढ़ने वाले छात्रों के लिए आवश्यक बैच, डेस्क, कुर्सी, टेबुल मुहैया कराने, हायर वेहिक्ल के निजी वाहन चालकों का भुगतान व पीएफ कंपनी नियमानुसार करने, स्वांग वाशरी का मनोरंजन केंद्र की मरम्मति करने, स्वांग कोलियरी रेस्ट हाउस से अवैध कब्जा हटाकर दुरुस्त करने, कोयला चोरी रोकने के लिए सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने, विद्युत विभाग में इलेक्ट्रिशियन, हेल्पर आदि पदों पर कर्मियों की व्यवस्था करने आदि बातों को रखा गया।
इस अवसर पर जीएम संजय कुमार ने कहा कि यह हर्ष की बात है कि कथारा क्षेत्र उत्पादन उत्पादकता को लेकर काफी गंभीर है। इसके अलावा कामगारों के वेलफेयर पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसीसी सदस्यों के द्वारा उठाये गये सवाल पर विशेष ध्यान देते हुए जल्द हीं जरूरी कदम उठाया जायेगा।वही उन्होंने बताया कि क्षेत्र द्वारा अब तक 15 लाख 31 हजार 499 मीट्रिक टन कोयला का उत्पादन पूर्ण कर लिया गया है, जो उत्पादन लक्ष्य से लगभग 13 प्रतिशत कम है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि अगले साल फरवरी मध्य तक क्षेत्र लक्ष्य के अनुरूप उत्पादन को प्राप्त करेगा।
जीएम ने बताया कि क्षेत्र द्वारा अबतक अधिभार (ओबीआर) 59 लाख 32हजार10 क्यूबिक मीटर का निष्पादन कर चुका है, जबकि 16 लाख 58 हजार 678 टन कोयला डिस्पैच किया गया है।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (ऑपरेशन) सीबी तिवारी, महाप्रबंधक (उत्खनन) जेएस पैकरा, महाप्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिक) विपिन कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) जयंत कुमार, जारंगडीह के परियोजना पदाधिकारी विनोद कुमार, कथारा कोलियरी पीओ डीके सिन्हा, स्वांग-गोविंदपुर फेज टू के पीओ एके तिवारी, कथारा वाशरी पीओ विजय कुमार, स्वांग वाशरी पीओ वी. मोहन बाबू, विभागाध्यक्ष (असैनिक) संजय सिंह, क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एम एन राम, कार्मिक प्रबंधक गुरु प्रसाद मंडल, वित्त प्रबंधक जेपीएन सिंह, सीएसआर प्रबंधक चंदन कुमार, महाप्रबंधक के तकनीकी सहायक राहुल कुमार सिंह जबकि क्षेत्रीय सलाहकार समिति सदस्य पीके जायसवाल, इकबाल अहमद, सचिन कुमार, शमशुल हक, विजय कुमार सिंह, अशोक रविदास, बाल गोविंद मंडल, राजू स्वामी, नवी हुसैन, नवीन कुमार विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal