बेरमो: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत बेरमो के छिलका पुल के पास मंगलवार को बोकारो जिला ट्रैफिक पुलिस की टीम ने जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी फैलाई, वहीं मुख्य रूप से उपस्थित एसआई अभिषेक कुमार ने चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट और दो पहिया वाहन चालक को हेलमेट लगाकर गाडी चलाने की सलाह दी। जांच के दौरान ड्राइवरी लाइसेंस, ओनर पेपर, इंश्योरेंस, पॉल्यूशन, समेत अन्य कागज की जांच की गई।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
