डीवीसी की 60 आवसों मे पेयजल आपूर्ति रही घंटों बाधित
रिपोर्ट करने के बावजूद नहीं सुनते हैँ वाटर सप्लाई विभाग के लोग
बेरमो:- बोकारो थर्मल स्थित मुर्गी फार्म कॉलोनी के एचएमटी तीन के पास चोरों द्वारा बीती रात्रि चोरो द्वारा वाटर सप्लाई जा रहे हैं 33 फीट पाइप को काट कर चुरा लिया, जिससे सुबह 6:00 से शाम 5:00 तक पेयजलपूर्ति बाधित रही. कॉलोनी वासियों का कहना है कि इसकी शिकायत वाटर सप्लाई विभाग को करने के बावजूद कुछ नहीं सुनते हैं कई बार शिकायत करने के बाद लोग पहुंच कर शाम तक ठीक किया.
इसके पूर्व भी पाइप की चोरी हो चुकी है वहीं क्षेत्र में चोरी की घटना में लगातार वृद्धि हो रही है और प्रशासन चुप है l डीवीसी बाजार में भी पिछले एक सप्ताह के अंदर तीन बाइक की चोरी भी हो चुकी है l आये दिन वाहन छोरी होने से बाजार में आने वाले लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और प्रशासन पर से भरोसा उठ गया है।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
