Home » News Update » लातेहार के इस इलाके में ताबड़तोड़ चली गोलियां

लातेहार के इस इलाके में ताबड़तोड़ चली गोलियां

Latehar : लातेहार के चंदवा में आज यानी शुक्रवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी। यह फायरिंग चंदवा से 8-10 किलोमीटर की दूरी पर परहैया टोला इलाके में की गयी। एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने दिन के उजाले में इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया और वहां से भाग निकले। इस इलाके में फोर लेन सड़क का निर्माण हो रहा है। कंपनी के स्टाफ काम कर रहे थे। तभी दनादन गोलियां बरसा दी गयी। वारदात की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया। सूचना पुलिस को दी गयी है। हालांकि, इस गोलीबारी में किसी के जान का नुकसान नहीं हुआ है।

यहां याद दिला दें कि बीते कल यानी गुरुवार को कुख्यात गैंगस्टर राहुल सिंह के नाम पर कंपनी के लोगों को धमकी दी गयी थी। कहा गया था कि राहुल सिंह से परमिशन लिये बगैर काम किया तो अंजाम बुरा होगा। उसके नाम के फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया गया था। क्या लिखा था पोस्ट में… पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal