Home » News Update » सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के तहत बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन।

सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के तहत बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन।

भाग लेने वाले विजेता खिलाड़ियों को हेलमेट व ट्रॉफी देकर किया गया पुरस्कृत।

टूर्नामेंट का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आमजनों को जागरूक करना है।

चतरा: जिले में एक जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के आमनगरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना है। सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के निमित शनिवार को चतरा उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय द्वारा जिले के गुदरी बाजार स्थित खुले मैदान में बैडमिंट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान मौके पर उपस्थित जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा माह 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलाया जा रहा है। इसके निमित विभिन्न तरह के जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। बैडमिंटन टूर्नामेंट के साथ-साथ फुटबॉल टूर्नामेंट,क्रिकेट टूर्नामेंट,बाइक रैली बॉलीवुड टूर्नामेंट अन्य खेलों का आयोजन कर रोड सेफ्टी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। आज के टूर्नामेंट खेल में भाग लेने वाले विजेता खिलाड़ियों को हेलमेट व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया ।

 

उक्त मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ साथ जिला परिवहन कार्यालय के रोड सेफ्टी मैनेजर अमित कंसल समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

 

मो शाहबान कि खास रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal