Home » News Update » जल्द ही पर्यटन के रुप में विकसित होगा टंडवा के चुन्दरु धाम :सिमरिया विधायक।

जल्द ही पर्यटन के रुप में विकसित होगा टंडवा के चुन्दरु धाम :सिमरिया विधायक।

स्वामी विवेकानंद जयंती पर टंडवा पहुंचे सिमरिया विधायक,लोगों ने काफी जोश के साथ किया स्वागत।

टंडवाः स्वामी विवेकानंद चेतना जागृति संस्थान के तत्वावधान में रविवार को स्वामी विवेकानंद जयंती टंडवा के सूर्य मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार दास उपस्थित हुए।सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार दास ने स्वामी जी की प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।समारोह में संस्था के संस्थापक बिगुल प्रसाद गुप्ता ने इसके उद्देश्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछले 20 सालों से संस्था अंधेरे में दीपक जला रही है पर समुचित विकास नहीं हो पाया। वहीं सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार दास ने 11000 रुपया देकर संस्था के आजीवन सदस्य बनते हुए भरोसा दिलाया कि असहायों को मदद करने वाली संस्था को हर संभव मदद किया जायेगा।उन्होंने स्वामी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धर्मांतरण होने से लोगों को बचायें और सनातन धर्म की आस्था को आगे बढ़ाना है। विधायक ने सांसद के मदद से आये कंबलों का असहाय और वृद्धो लोगो के बीच वितरण किया।सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार दास ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि चुन्दरू धाम सह सूर्य मंदिर पर्यटन के रूप में जल्द ही दर्जा मिलेगा। जिससे इसके आसपास विकास का बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए हमने सरकार को पत्र लिखा है। सरकार इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि विकास की शंखनाद हो चुका है जल्द धरा पर सबकुछ दिखाई देगा।इधर स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते विधायक ने उन्हें पुरस्कृत किया।इस मौके पर बिगुल प्रसाद गुप्ता, ईश्वर दयाल पांडे, सुनील चौरसिया, रंजीत गुप्ता, महेश वर्मा, सतीश सिन्हा, प्रमोद सिंह, रविन्द्र गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal