Home » News Update » जनता दरबार पहुंचे लोगों के मामलों पर प्रभारी पदाधिकारी ने की सुनवाई।

जनता दरबार पहुंचे लोगों के मामलों पर प्रभारी पदाधिकारी ने की सुनवाई।

38 मामलों पर प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत श्री पियूष ने की सुनवाई, ऑन स्पॉट दर्जनों मामलों का किया निष्पादन।

बोकारो: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर प्रभारी पदाधिकारी, जन शिकायत पियूष ने आयोजित जनता दरबार में आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की। आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 38 से ज्यादा लोगों की क्रमवार समस्याओं/शिकायतों पर सुनवाई किया। साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। इसके अलावा दर्जनों मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

जनता दरबार में भूमि अतिक्रमण, सामान्य शाखा, भूमि पर कब्जा, आपूर्ति विभाग, मत्स्य विभाग, सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व संबंधित विवाद, डीपीएलआर, जिला भू-अर्जन विभाग, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे। मौके पर सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal