Home » News Update » मां को देखते ही बच्चों की निकल गयी चीख… जानें क्यों

मां को देखते ही बच्चों की निकल गयी चीख… जानें क्यों

Jamshedpur : विवाहिता रचना अग्रवाल की डेड बॉडी उसके ही घर में फंदे पर लटकी हालत में मिली। करीब 35 साल की रचना के मौत की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रचना की डेड बॉडी को फंदे से उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त रचना अग्रवाल घर पर अकेली थी। उसके सास-ससुर महाकुंभ में स्नान करने गये हुए हैं। पति सुबह करीब नौ बजे अपने दुकान चले गये। उनका दुकान उसी फ्लैट के ग्राउंड फ्लोर में है। वहीं, रचना के दोनों बच्चे फ्लैट के नीचे खेल रहे थे। खेलने के बाद जब बच्चे घर लौटे तो उन्होंने अपनी मां को फंदे पर लटकी हालत में देखा। बच्चों की चीख निकल गयी। वे तुरंत नीचे जाकर अपने पापा को मां के बारे बताया और उन्हें बुलाकर ले आये। पत्नी को फंदे पर लटकता देख पति सन्न रह गया। तुरंत पुलिस और आसपास के लोगों को सूचना दी गयी। मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी कार्रवाई शुरू की। यह सुसाइड है या कुछ और, पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गयी है। यह घटना जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र से सामने आयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal