Home » News Update » जामताड़ा में चलती बाइक सवार पर अपराधियों ने पीछा कर चलायी गोली।

जामताड़ा में चलती बाइक सवार पर अपराधियों ने पीछा कर चलायी गोली।

राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष भोला यादव के छोटे बेटे एवं पूर्व थाना प्रभारी प्रणय सत्यम के रिश्तेदार विनय यादव घायल, छानबीन में जुटी पुलिस।

जामताड़ा: गुरुवार दोपहर बेखौफ़ अपराधियों नें गोली मारकर राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष भोला यादव के छोटे बेटे तथा पूर्व थाना प्रभारी प्रणय सत्यम के रिश्तेदार विनय यादव को चलती बाइक पर गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें चिरेका के कस्तूरबा गाँधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोली उनके पीठ में रीढ़ की हड्डी में धंस गयी है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल हेल्थ वर्ल्ड ले जाया गया है। घटना मिहिजाम थाना क्षेत्र के एन एच 419 पर कान गोई इलाके में जे एम एम कार्यालय के पास घटी है। घटना के वक़्त विनय अपनी रॉयल इंफील्ड बाइक से खाना खाने घर लौट रहे थे। तभी पहले से घात लगाए अपराधियों नें उनका पीछा कर गोली मारी ओर पश्चिम बंगाल सीमा की ओर फरार हो गए। गोली लगने के बाद विनय सड़क पर ही गिर पड़े, आस पास के लोग दौड़े उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की। विनय नें बताया की बाइक में सवार दो अपराधियों नें चलती बाइक में पीछे से गोली मारी है। अपराधियों को पहचान नहीं पाया हूं, लेकिन कुछ दिन पहले जिन लोगों से मामूली विवाद हुआ था सम्भवतः उन्ही लोगों नें जान से मारने के लिए हमला करवाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। थाना प्रभारी विवेकानंद दूबे, जामताड़ा एसडीपीओ विकास आनंद लांगुरी दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

याकूब अंसारी की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal