Home » News Update » एक बार फिर प्रकाश सहाय बने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष और चुन्नूकांत महासचिव, उपाध्यक्ष बने विशाल आनंद, ज्वाइंट सेक्रेटरी एडमिनिस्ट्रेशन शिवेंद्र कुमार सिन्हा, ज्वाइंट सेक्रेटरी लाइब्रेरी सुभोनील सामंता, कोषाध्यक्ष अमित सिन्हा, सहकोषाध्यक्ष दिनेश राणा

एक बार फिर प्रकाश सहाय बने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष और चुन्नूकांत महासचिव, उपाध्यक्ष बने विशाल आनंद, ज्वाइंट सेक्रेटरी एडमिनिस्ट्रेशन शिवेंद्र कुमार सिन्हा, ज्वाइंट सेक्रेटरी लाइब्रेरी सुभोनील सामंता, कोषाध्यक्ष अमित सिन्हा, सहकोषाध्यक्ष दिनेश राणा 

 

गिरिडीह — दो वर्षों के लिए होने वाला गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव शनिवार को संपन्न हो गया। 824 मतदाता अधिवक्ताओं में 739 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान जहां एक बार फिर अध्यक्ष पद पर प्रकाश सहाय ने जीत दर्ज की। वहीं महासचिव पद पर चुन्नूकांत ने लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर प्रकाश सहाय ने 497 वोट लाकर लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए। वहीं चुन्नूकांत 351 वोट लाकर महासचिव चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर विशाल आनंद ने 390 वोट लाकर अपने प्रतिद्वंदी बालगोविंद साहू को 61 वोट परास्त करते हुए जीत हासिल की। जॉइंट सेक्रेटरी लाइब्रेरी पद पर 324 वोट लाकर शुभोनील सामंता ने दूसरी बात जीत दर्ज की। वहीं सेक्रेटरी एडमिनिस्ट्रेशन पद पर शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने 269 वोट लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनोज कुमार यादव को 2 वोट से हराया। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर अमित सिन्हा ने 378 वोट लाकर तथा सहकोषाध्यक्ष पद पर दिनेश राणा ने 387 वोट लाकर विजयी हुए। चुनावी परिणाम आते ही विजेता प्रत्याशियों के समर्थक पूरे उत्साह के साथ झूम उठे और विजय जुलूस निकालने के साथ ही समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान समर्थकों ने अपने विजेता प्रत्याशियों को पुष्प माला पहनाकर बधाई दी ।

 

किसको मिले कितने वोट

अध्यक्ष पद :

1. मोहम्मद शाहनवाज 17

2. प्रकाश सहाय 497

3. सुकदेव भास्कर 222

 

उपाध्यक्ष

1. बालगोबिंद साहू 329

2. विशाल आनंद 390

 

महासचिव

1. अजय कुमार सिन्हा 121

2. चुन्नू कांत 351

3. दशरथ प्रसाद 247

4. उमेश चंद्र त्रिवेदी 18

 

संयुक्त सचिव (प्रशासन)

1.मनोज कुमार यादव 267

2. मोहम्मद शेर अली अंसारी 78

3. पंचानन्द क्र. मुनि 123

4. शिवेंद्र कुमार सिन्हा 269

 

संयुक्त सचिव (पुस्तकालय)

1. ज्योतिष कुमार सिन्हा 186

2. शिव कुमार गुप्ता 226

3. सुभोनिल सामंत 324

 

कोषाध्यक्ष

1. अमित कुमार सिन्हा 378

2. मीरा कुमारी 90

3. तुलसी प्रसाद महतो 254

 

सहायक कोषाध्यक्ष

1. चंदन कुमार सिन्हा 314

2. धीरज कुमार सिन्हा 33

3. दिनेश कुमार राणा 387

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal