भुरकुंडा क्षेत्र के नियमित प्रातः भ्रमण करने वाले युवाओं एवं सामाजिक लोगों से बने रनिंग रेसिंग समूह के सदस्यों ने रविवार को पतरातू प्रखंड के हरिहरपुर स्थित नलकारी नदी के तट पर वनभोज का आयोजन किया। इस आयोजन में समूह से जुड़े विभिन्न आयु वर्ग और अलग-अलग व्यवसायों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रनिंग रेसिंग समूह में महाविद्यालय के छात्र, व्यवसायी, निजी एवं सरकारी क्षेत्र के कर्मी, पत्रकार, समाजसेवी, श्रमिक नेता तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र शामिल हैं, जो वर्षभर नियमित रूप से प्रातः भ्रमण के लिए एक साथ निकलते हैं। सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के सामूहिक आयोजन से आपसी भाईचारा, सहयोग और समूह के बीच संबंध और अधिक प्रगाढ़ होते हैं।
वनभोज कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने आपसी संवाद, मनोरंजन एवं सामूहिक गतिविधियों का आनंद लिया। इस अवसर पर संजीत कुमार, लोकेश कुमार, मनीष कुमार, मिंटू विश्वकर्मा, सुनील कुमार यादव, बबलू गुप्ता, गुलाम मुर्तुजा, दीपक देव, रवि गोस्वामी, इरफान अंसारी, पप्पू यादव, सिकंदर बेदिया, अनुभव भारद्वाज, संदीप कुमार, शिवम राम सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
