Home » News Update » रोटरी गिरिडीह के सत्र 2026-27 के लिए अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता एवं सचिव के रुप में मनीष बरनवाल चुने गए। इस दौरान रोटरी गिरिडीह के सभी

रोटरी गिरिडीह के सत्र 2026-27 के लिए अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता एवं सचिव के रुप में मनीष बरनवाल चुने गए। इस दौरान रोटरी गिरिडीह के सभी

रोटरी गिरिडीह के सत्र 2026-27 के लिए अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता एवं सचिव के रुप में मनीष बरनवाल चुने गए। इस दौरान रोटरी गिरिडीह के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से आगामी सत्र 2026- 27 के लिए दोनों को चुनाव किया। वंही इस मौके पर चुने गए नए अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया, एवं उन्होंने कहा की सभी सदस्यों के सहयोग से रोटरी गिरिडीह के द्वारा चलाए जा रहे जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए समाज के अंतिम पंक्ति तक अपनी सेवाओं की पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि, जिस विश्ववास के साथ मुझे यह जिम्मेवारी सौंपी गई है उसको निष्ठा पूर्वक निर्वाहन करने की कोशिश करेंगे। वंही नए सत्र के लिए चुने गए अध्यक्ष, सचिव एवं उनकी पूरी टीम को रोटरी गिरिडीह के वर्तमान अध्यक्ष पीयूष मुसद्दी, सचिव रोहित जैन, पूर्व जिलापाल शिव प्रकाश बगड़िया, राजेंद्र बगड़िया, गुणवंत सिंह मोंगिया, डॉ०विनय गुप्ता, डॉ मो०आजाद, प्रकाश सहाय, प्रदीप डालमिया, देवेंद्र सिंह, राजन जैन, नवीन सेठी, नरेंद्र सिंह, विकास बगेड़ीया, गुरुप्रीत सिंह, मंजीत सिंह, रतन डोकानिया, मनीष तर्वे, आशीष तर्वे, रवि चूड़ीवाला, दिलीप जैन, संजय शर्मा, सहित सभी सदस्यों ने बधाई एवं अपनी शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal