आम्रपाली कोल परियोजना से संबंधित तीन सूत्री लंबित मांग को लेकर ग्राम सेरनदाग के ग्रामीणों का बैठक संपन्न
टंडवा (चतरा) प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सेरनदाग बाजार टांड स्थित चबूतरा पर बुधवार को सेरनदाग के समस्त ग्रामीणों का एक अति महत्वपूर्ण बैठक बालदेव प्रसाद साहू जी के अध्यक्षता में किया गया तथा संचालन मोहन कुमार ने किया। बैठक में सर्वसमिति से सभी ग्रामीणों के द्वारा निर्णय लिया गया कि आगामी दिनांक 19 दिसंबर 2025 को आम्रपाली कोल परियोजना द्वारा रेलवे साइडिंग निर्माण हेतू 18 वीं वार आयोजित की जा रही अनापत्ति ग्राम सभा का ग्रामीण जनता के द्वारा शांतिपूर्ण रूप से वहिष्कार किया जायेगा साथ ही परियोजना से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं एवं जनहित समस्याओं के समाधान हेतु शांतिपूर्वक एवं लोकतांत्रिक तरीके से ग्रामीण जनता तीन सुत्री मांग को लेकर आंदोलन करेंगें। तीन सुत्री मांगें।
(01) फर्जी ग्राम सभा आयोजित करने वाले संलिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई कि जाय।
(02) रेलवे लाइन के लिए अत्यावश्यक भुमि का सही चिन्हांकन कर पुनः नया मैप तैयार किया जाय तथा अनावश्यक रुप से सैकड़ों एकड़ भूमि पर लगाये गये कोल बैयरिंग एक्ट को तत्काल निरस्त किया जाय,ताकि ग्रामीण का जनता बेबजह विस्थापन न हो।
(03) आम्रपाली कोल परियोजना अंतर्गत रेलवे साइडिंग निर्माण हेतु अनापत्ति प्रदान करने के लिए प्रस्तावित/आयोजित ग्राम सभा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान होने तक तत्काल स्थगित रखा जाय।
इन तीन सूत्री मांगों के समर्थन में दिनांक 18.12.2025 को संध्या में मशाल जूलूस निकालने तथा दिनांक 19.12.2025 को समस्या समाधान हेतू आवश्यक पहल होने तक बाजार टांड मंदिर परिसर अनिश्चित, शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक अनशन/धरना आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सैकड़ों ग्रामीण व महिलायें उपस्थित थे।
