भुरकुंडा। कोलफिल्ड मजदूर यूनियन के महामंत्री श्री राधवन रघुनंदन जी वर्तमान में कलकत्ता के एक अस्पताल में आईसीयू में इलाजरत हैं। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर रजरप्पा मंदिर प्रांगण में यूनियन साथियों द्वारा हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के उद्देश्य से एकीकृत बिहार के पूर्व पर्यटन मंत्री सह एचएमएस के वरिष्ठ नेता श्री डॉ. सुरेश पासवान भुरकुंडा पहुंचे। यात्रा के क्रम में वे भुरकुंडा स्थित विश्राम गृह में कुछ समय के लिए रुके, जहां यूनियन के केंद्रीय सचिव श्री उदय सिंह के नेतृत्व में बरका-सयाल क्षेत्र के यूनियन कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
भुरकुंडा शाखा के सचिव श्री पप्पू सिंह द्वारा पूर्व मंत्री को बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मौके पर उपस्थित प्रमुख लोगों में अशोक गुप्ता, रमाकांत दूबे, रतन प्रसाद साहू, बिनोद साव, सुधीर सिंह, एमडी हसन, मंजीत रंजन, बेलो शर्मा, पूरी राम सतनामी, एमडी सगीर, तूफानी करमाली एवं विक्की करमाली सहित अन्य यूनियन साथी शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने महामंत्री श्री राधवन रघुनंदन के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए एकजुटता और संगठन की मजबूती का संदेश दिया।
