Home » News Update » सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन

सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन 

बोकारो थर्मल: एक दिवसीय सांसद खेल महोत्सव में गिरिडीह लोकसभा सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी बोकारो थर्मल विवेकानंद ग्राउंड पहुंच कर महोत्सव में भाग ले रहे स्कूली छात्र छात्राओं के मनोबल बढ़ाते हुए उनके खेल प्रदर्शन की भूरी भूरी प्रशंसा की साथ ही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका हौसला बढ़ाते हुए कहे कि गांव और शहर के गरीब और झोपड़ी में रहने वाले खिलाड़ियों के प्रतिभा को निखारने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। यहां से सफल खिलाड़ी स्टेट लेवल में अपना प्रदर्शन करेंगे, उसके बाद उन्हें नेशनल और इंटरनेशनल खेल में भी मौका देने का काम किया जाएगा ।

इसका उद्देश्य खिलाड़ियों के प्रतिभा को निखारना है ताकि वे आगे चलकर हमारे राज्य के साथ देश का भी नाम रौशन कर सके। साथ ही पत्रकारों द्वारा पिछले दिनों बांग्लादेश पर किए गए सवालों पर उन्होंने कहा कि घटना बहुत ही अमानवीय है उनहोंने कहा की इस पर करी कर्यवाही होनी चाहिए,समारोह में गोमिया आजसू के पूर्व विधायक लम्बोदर महतो, भाजपा बोकारो के पूर्व अध्यक्ष भरत यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी कार्यक्रम में बेरमो प्रमुख गिरजा देवी, थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव,भाजपा के श्रवण सिंह,भैरो महतो सीमा देवी, विश्वनाथ यादव जितेंद्र यादव सहित कई शामिल थे l

 

बेरमो से राजेश रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal